बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने डेली रूटीन की झलक शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया के जरिए करीना अपनी ही नहीं, अपने बेटों और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की भी तस्वीरें शेयर करती हैं.

सोशल मीडिया पर करीना और करिश्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. डाइनिंग टेबल पर बैठीं करीना और करिश्मा पहले जमकर खाना खाती हैं और उसके कुछ ही सेकेंड्स के बाद, उन्हें अपने सोफे पर आराम से सोते देखा जा सकता है.

करीना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा क्या मतलब है जब मैं कहती हूं लोलो (करिश्मा कपूर) और मैंने शानदार वीकेंड एंजॉय किया.’ एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैन जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार मजेदार कमेंट किए हैं.

अब करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में हैं. इस फिल्म की शूटिंग करीना ने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान ही खत्म कर ली थी. अब करीना ने प्रेग्नेंसी पीरियड पर बेस्ड किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल लॉन्च की है, जो चर्चा में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *