सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। इलाज के लिए रखे ₹50 हजार की नगदी समेत एलईडी और सोने की अंगूठी चोरीहो गई।
स्थानीय ग्राम महलई निवासी मयंक कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह शनिवार को सुबह करीब 7.30 बजे खेतों से वापस घर लौटा था। कमरे में समान बिखरा व सन्दूक खुला देखा तो होश उड़ गए। उसने बताया कि भतीजी को डेंगू हुआ है जिसका इलाज आगरा में चल रहा है उसके इलाज के लिए बीती शाम पचास हज़ार रुपए की व्यवस्था की थी जो चोरी हो गए। चोर सोने की अंगूठी और एक एलईडी टीवी भी चुरा ले गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *