*1083 बूथों पर 7805 भाजपा कार्यकर्ताओं लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री जी के मन की बात*

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम जिले के 16 मंडलों के 1083 बूथों पर सुना गया।

मन की बात अभियान की जिला संयोजक (जिलामंत्री भाजपा) डॉ. ज्योति वर्मा ने बताया इस कार्यक्रम को 7805 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने बूथ पर आम जनमानस के साथ सुना गया। मन की बात कार्यक्रम को जनपद में निवास करने वाले क्षेत्र ,प्रदेश ,के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी सुनी।

आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री संजीव राजपूत जी ने जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री रजत चौधरी, सदर विस्तारक सौरभ जी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को जनता से रूबरू होने वाले कार्यक्रम “मन की बात” को सुना ।

अभियान की जिला संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने मन की बात कार्यक्रम वार्ड तुलसी अड्डा पर बूथ नम्बर 152 एवं बूथ नम्बर 153 पर क्रमशः बूथ अध्यक्ष आशीष कुशवाहा एवं सुनील कुशवाहा जी के संयुक्त संयोजन में जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा जी के साथ सुनी।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे कहकर नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला कहा कि नदियां ही हैं जो हमारी आस्था को बचाए हुए हैं। कहा छोटे छोटे प्रयासों से बड़े बड़े परिवर्तन आते हैं ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *