भाजपा ने अभिनेता रवि परिहार को बनाया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक  पिनाहट ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगरा में प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की गई है ।अपने अभिनय से मायानगरी में जलवा बिखेरने वाले रवि परिहार को भाजपा कार्यकारिणी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक बनाया गया है। रवि परिहार ने बताया कि वह इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे ।रवि परिहार को नई जिम्मेदारी पर सतीश सिंह परिहार ,निखिल गुप्ता ,लाल सिंह परिहार, भावेश भदोरिया, भूपेंद्र सिंह, भोला चौहान, दिलीप समाधिया, गोलू परिहार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ByEditor

Sep 26, 2021

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *