बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे की तारीफ करते थे। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। बताया जाता है दोनों ने कुछ हफ्ते पहले ही अलग होने का फैसला किया है लेकिन अलग होने के बावजूद दोनों ने अच्छे दोस्त बने रहने की बात कही
दोनों की कैसे हुई मुलाकात?
तमन्ना भाटिया के पूर्व बॉयफ्रेंड रहे विजय वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक रैपअब पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बहुत कम लोग आए थे। इसमें से एक तमन्ना भाटिया भी थीं। पार्टी में विजय ने पहली बार तमन्ना को देखा था, तभी वो दिल हार गए थे। विजय ने तमन्ना के साथ हैंगआउट करने की इच्छा जताई थी। इस रिश्ते की शुरूआत काफी धीमी रही। दोनों के दरमियान पहली डेट होने में 20 से 25 दिन लग गए। इसके बाद दोनों के दरमियान नजदीकियां बढ़ीं।
‘लस्ट स्टोरीज 2’ से हुए करीब
तमन्ना भाटिया और विजय ने 2023 में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ में काम किया है। इसी दौरान दोनों ने अपने रिश्ते का अनाउंस किया। इसी दौरान दोनों दूसरे के साथ अक्सर नजर आते थे। कुछ मीडिया रिपोरर्ट्स दावा करती हैं कि दोनों की नजदीकियां इसी वेब सीरीज के सेट पर बढ़ीं लेकिन दोनों इससे पहले भी मिल चुके थे।
पहली बार अनाउंस किया रिश्ता
शुरूआत में डेटिंग के बाद दोनों अक्सर पब्लिक प्लेस पर नजर आने लगे। विजय इस रिश्ते को लेकर काफी खुश थे इसलिए उन्होंने ही अपने रिश्ते का एलान किया। जीक्यू इंडिया के साथ बातचीत में विजय ने तमन्ना भाटिया को लेकर अपने रिश्ते का एलान किया। उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैं खुश हूं और उसके प्यार में पागल हूं।’