रविवार को बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मुमताज  अपनी बहन के साथ अचानक ही सुपरस्टार धर्मेंद्र के घर पहुंचीं. मुमताज को अपने घर पर देख धर्मेंद्र बेहद खुश हुए और उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं.

धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) ने मुमताज का जोरदार स्वागत किया. इन तस्वीरों में मुमताज, उनकी बहन, प्रकाश कौर और धर्मेंद्र दिख रहे है. सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इसके बाद मुमताज एक्टर जैकी श्रॉफ और सिंगर आशा भोसले से भी मिलीं.

मुमताज़ ने अपने समयके सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. मुमताज़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी. उन्हें पहला ब्रेक फिल्म ‘गहरा दाग’ से मिला, जिसमें उन्होंने हीरो की बहन का रोल प्ले किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *