बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की प्रेगनेंसी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं हालांकि इस पर अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच इस वीकेंड नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ कपिल शर्मा के शो पर दिखाई दीं.

नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत से पिछले साल अक्टूबर में ही शादी के सात फेरे लिए हैं. इसके बाद दिसंबर में उनका गाना ‘ख्याल रख्या कर’ आया. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर खूब अफवाह उड़ी थी.

कपिल शर्मा शो के दौरान नेहा ने कहा कि, “असल में सच बताऊं तो जब ‘ख्याल रख्या कर’ गाना आया, तो मेरा टमी देखकर मम्मा जी ने भी उनसे कहा कि बेटा, खुशखबरी काफ़ी जल्दी नहीं हो गई?” इस पर मैंने कहा, ‘मम्मा जी, कम से आप तो मत बोलो, आप तो सब जाते हो, हमारी तो अभी शादी हुई है, आपको तो पता है कि हम अभी मिले और शादी की”  नेहा और रोहन का जल्द ही एक गाना ‘पीने लगे हो..’ रिलीज होने वाला हैं इस गाने में उनके साथ जैस्मीन भसीन दिखाई देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *