इटावा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किये गए भारत बंद के आवाहन शहर के मुख्य चौराहे पर आज मार्क्स वादी कम्युनिष्ट पार्टी के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य शास्त्री चौराहे पर सैकड़ों किसान एकत्रित होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान बिल को बापस लेने मांग की। शहर के मुख्य शास्त्री चौराहे पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री उमेश चंद्र मिश्रा भी मौजूद, संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों के लिए बनाए गए तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए आज भारत बंद का आवाहन किया था। संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व कर रहे मुकुट सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ऐलान है पूरे भारत में जो तीन कृषि कानून है उनके निजीकरण का सवाल है एमएसपी की गारंटी महंगाई दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। पत्रकारों ने जब कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियाँ उड़ाने का सवाल किया तो एक प्रदर्शनकारी भड़क गया। भड़के प्रदर्शनकारी ने उल्टा पत्रकार से सवाल पूछना शुरू कर दिया और कहा मोदी जी अमेरिका घूम रहे हैं जब नेता लोग विदेशों मैं जाने लगे तब आप समझ लो कि कोरोना कब हो गया है। वही जब सिटी मजिस्ट्रेट श्री उमेश चंद्र मिश्रा से पत्रकारों ने बात की तो सिटी मजिस्ट्रेट का साफ तौर पर कहना है कि इन लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से समझा दिया गया है और यह सभी समझदार लोग हैं कुछ देर में प्रदर्शन समाप्त करके यह सभी अपने अपने घर चले जाएंगे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *