नवीन पांडे

कुसमरा।नगर के मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में प्रसपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुईजिसमें पार्टी की नीतियों के सम्बंध में चर्चा के बाद किशनी विधानसभा की महिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें इलाहावांस निवासी डिम्पल परमार को पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष ,पूजा श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, शीला यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जिलाध्यक्ष इटावा सीमा यादव ने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की लहर है जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है।उन्होंने कहा कि सरकार बदलने पर प्रसपा की दूसरी सरकार में अहम भूमिका होगी।जिलाध्यक्ष सुमन चौहान ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर अपनी अपनी कार्यकरणी गठित करने की अपील की।बैठक में निधि यादव,सन्तोषी कुमारी, मंजू यादव, नीरज यादव,नीलम कुमारी, ऋतु ,प्रियांशी,कौशिकी पांडेय,सपना पाल, अरविंद यादव अरुण आचार्य,गुरुमुख यादव, नितिन यादव,राजवीर सिंह, शशी यादव, उमाकांत यादव ,दीक्षा यादव, सुरभि शाक्य,शोभित कुमारी,नीरज कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी। फ़ोटो परिचय कुसमरा में प्रसपा की बैठक में नवीन महिला कार्यकारिणी की टीम को नियुक्ति पत्र देती सीमा यादव ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *