ए, के, सिंह संवादाता जनपद औरैया

जनपद औरैया के बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लाक बिधूना , एरवाकटरा, सहार एवं अछल्दा में निवासरत समस्त दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40% या उससे अधिक एवं जिनकी आय गरीबी रेखा के नीचे हो ऐसे समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि उनको एडिप योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायता उपकरण ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन आदि वितरित किए जाने हेतु दिनांक 28 सितंबर को डाक बंगला बिधूना में परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। सहायक उपकरणों का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहायक उपकरण का लाभ उठाएं

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *