ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

जनपद औरैया की विधानसभा बिधूना के एरवाकटरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम गाजीपुर में आज एक नुक्कड़ सभा हुई जिसमें बिधूना विधानसभा के संभावित प्रत्याशी पिंटू शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली सरकार का मॉडल उत्तर प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है उसी घोषणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री की योजना क को विस्तार से बताते हुए कहा आने वाले समय में केवल आम आदमी पार्टी ही गरीब समाज की हितेषी है और अपनी घोषणा अनुसार स्वास्थ्य शिक्षा बिजली सड़क आदि अन्य कई योजनाओं पर कार्य कर रही है उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी सुविधाएं उत्तर प्रदेश की आम जनता को मिलेंगी इस अवसर पर बिधूना विधानसभा अध्यक्ष बिल्लू जाटव विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति संखवार विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश कुमार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानी य ग्रामीण उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *