बालकिशन वर्मा

पिनाहट। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन समिति ने पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेहा के प्रधान को
जिला आगरा का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। रेहा प्रधान अजय कौशिक को जिला आगरा प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सभी प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया है ।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह ने पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेहा के प्रधान अजय कौशिक को उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन समिति में जिला आगरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।वही उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन समिति में जिलाध्यक्ष आगरा के पद पर नियुक्त किए गए रेहा प्रधान कौशिक ने बताया कि  ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से समय-समय पर मिलते रहेंगे ।और किसी भी ग्राम प्रधान का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट देवानंद परिहार देव,मान सिंह प्रधान,अनार सिंह प्रधान पति, रामनिवास प्रधान पति, भूपाल सिंह प्रधान ,सुभाष प्रजापति,  कला पंडित ,मनीष, बीरबल सिंह जादौन, मुकेश कौशिक, सुदामा कौशिक ,सोनू सिंह ,अशोक तोमर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *