उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने, सीटों की संख्या और चुनाव के दौरान किसान आंदोलन के असर को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2022 के चुनाव में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी और पिछले चुनाव के आंकड़े 312 सीटों को पार कर जाएगी.  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे भरोसा है कि राज्य में शासन के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए और कई अन्य समीकरण को साधते हुए सत्ता विरोधी लहर को भी दूर कर दिया जाएगा.योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि मैं फिर से सत्ता में बने रहने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं.

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की राजनीति को अच्छी तरह समझता हूं, क्योंकि मैं पिछले 23 साल से सबसे बड़े राज्य की राजनीति में हूं. मतदाताओं पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मतदाताओं की राजनीतिक समझ और परिपक्वता पर मुझे भरोसा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *