इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में बीते दिन हिंसक झड़प हो गई जिसमें 24 कैदियों की मौत हो गई वहीं, 48 कैदी घायल हो गए. इक्वाडोर की जेल सेवाओं ने एक बयान देते हुए बताया कि पुलिस और सेना करीब पांच घंटे बाद ग्वायाकिल क्षेत्रीय जेल पर स्थिति को नियंत्रित कर पाई.

टेलीविजन पर दिखाई गई सभी तस्वीरों में कैदियों को जेल की खिड़कियों से गोलियां चलाते देखा जा सकता है. गुआस सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जेल के एक हिस्से से छह रसोइयों को निकाले जाते देखा जा सकता है.

बीते जुलाई के महीने में इक्वाडोर की दो जेलों में कैदियों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें 18 कैदियों की मौत हो गई थी. वहीं, इसी हादसे में 35 कैदी घायल हो गए थे. वहीं, फरवरी महीने में हुई हिंसक झड़प में 80 कैदी मारे गए थे वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *