इटावा में चातुर्मास कर रहे इटावा गौरव जैन आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर महाराज जी के जन्मदिवस के अवसर पर जैन धर्मशाला लालपुरा में समाज की महिला मंडलो एवं बच्चो ने धर्मसभा मे नाटकों का मंचन एवं जैन भजनों पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्रारा आचार्य श्री को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।


विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू के संयोजन में हुये कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि कुमार मनोज, कवि रोहित चौधरी, कवि दीप चन्द्र त्रिपाठी निर्बल, कवियत्री कु.प्रतिक्षा चौधरी, कवि प्रकाश चन्द्र जैन मौ, कवि शैलेश जैन आदि कवियों ने कविता पाठ करके आज की सामाजिक हकीकत से रूबरू कराते हुये धर्मसभा में समा बांध कर कार्यक्रम में चार चांद लगाये।
आचार्य सुन्दर सागर लोकसभा के पदाधिकारियों द्रारा आचार्य प्रमुख सागर महाराज की 5100 दीपको द्रारा महाआरती की गई।
चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन संजू द्रारा अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आनन्द बाबा, नीरज जैन, रजत जैन, मन्नू जैन, बोनू जैन, राजू जैन, मनोज जैन एलआईसी, शुभम जैन सहित बड़ी तादाद में समाज के स्त्री, पुरुष, बच्चे मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *