उन्नाव। लूट की घटनाओं का खुलासा होने के बावजूद भी लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की सास को निशाना बनाते हुए देर शाम मोटरसाइकिल स्वर लुटेरे ने झपट्टा मारकर गाले से सोने का मंगल सूत्र तोड़कर भागने में सफल रहे घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी व जिला अस्पताल चौकी प्रभारी हमराह सिपाहियो के साथ मौके पर जा पहुंचे जहां आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किया। मगर पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिससे घटना का खुलासा कर सके।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी पुष्पा देवी पत्नी राम मूरत देर शाम कोतवाली में तैनात महिला सिपाही बहू रेखा के 2 वर्षीय बेटे युवराज को टहेला रही थी तभी मोटरसाइकल सवार लुटेरे ने पीछे से झपट्टा मारकर पुष्पा के गले से सोने का मंगलसूत्र तोडकर भागने में सफल रहा। पीड़ित महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगो में हड़कंप मच गया। महिला सिपाही की सास के साथ लूट की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार पाण्डेय व जिला अस्पताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह हमराह सिपाहियो के साथ मौके पर जा पहुंचे जहां चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने घटना स्थल के आस पास घरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले मगर पुलिस के हांथ कोई सुराग नहीं लगा जिससे लुटेरे की गिरफ़्तारी हो सके। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने पीड़िता से तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तथा लुटेरे की गिरफ्तारी का कर मंगलसूत्र बरामद कराने का आश्वासन दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *