ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

चोर चुस्त -पुलिस सुस्त

एक माह में चोरी की बड़ी तीसरी घटना, पुलिस के खोखले दावे की खुली पोल

कंचौसी/औरैया दिबियापुर थाना कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंर्तगत गांव लछियामऊ के एक घर से चोरों ने जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रफीक पुत्र अजित अली ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने छत से घर के अंदर घुसकर कमरे की कुंडी काट ली और अंदर रखे बक्से उठा ले गए। उसमें 30000 हजार रुपये,दो जोड़ी मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी,एक जोड़ी चाँदी की पायल ,दो जोड़ी चाँदी की तोड़िया, पांच चादी सिक्के आदि चोरी कर लिए।पीड़ित ने बताया सुबह जब सोकर जागे तो कमरे की टूटी कुंडी मिली। पीड़ित ईट भट्टे पर मुनीम का कार्य करता है।मालिक के रुपये रखे थे।वही गांव निवासी आवेश अली पुत्र रियासत अली का मोबाइल भी उठा ले गए ।दो सप्ताह पूर्व ही कंचौसी गांव में चोरो ने लाखो रुपये का मालपार किया था औऱ पिछले माह बिहारीपुर व ढिकियापुर गांव के कई घरों में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर जेवर सहित नकदी पार कर दिए थे।आएदिन हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे कंचौसी चौकी इंचार्ज चन्द्रिकप्रसाद ने बताया मामले की जांच की जा रही है पुलिस की टीम गठित कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

फोटो – चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान, टूटा पड़ा बक्शा व जांच करती पुलिस

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *