सुबोध पाठक

जसवंतनगर। भरथना क्षेत्र के एक गांव से रात में चुराई गई बकरियों समेत दो चोरों को बकरी मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिय। बाद में पुलिस ने एक अन्य को भी हिरासत में लिया है इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
भरथना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेना गांव निवासी पशुपालक पंचम सिंह ने बताया कि बीती रात को उनके घर से दो बकरियों की चोरी हुई थी जिन्हें तलाश करने बाजार में आए थे तो देखा कि उनकी चोरी गई दो बकरियां बेचने के लिए दो व्यक्ति खड़े हैं। पशुपालक ने बकरियों को कब्जे में कर शोर मचाया तो अन्य लोगों ने दोनो चोरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूंछतांछ में जुटी हुई है। इधर पशुपालक बकरी पाकर खुश नजर आया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *