पिनाहट ।बुधवार को नव नियुक्त भाजपा जिला प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने आगरा मेयर से उनके आवास पर मुलाकात की। और आवास पर पहुचकर मेयर का स्वागत  किया।
पिनाहट कस्बा निवासी व हाल राजपुर चुंगी स्थित शिव शान्ती काम्प्लेक्स निवासी संजय गुप्ता को भाजपा ने जिला आगरा ब्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है।बुधवार को नव नियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता व्यापारियों के साथ आगरा मेयर नवीन जैन से मिलने उनके आवास पहुंचे। नव नियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता ने आगरा मेयर नवीन जैनका  साफा माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।और आगरा मेयर नवीन जैन को धन्यवाद कहा।वही आगरा मेयर नवीन जैन ने आगरा जिला के व्यापार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त संजय गुप्ता को गले लगाकर बधाई दी।व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे भाजपा सरकार के नेतृत्व का आभार ब्यक्त करते है। जिन्होने उन पर भरोसा जताया है। और जिले की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ब्यापारियो की समस्याओ सरकार तक पहुंचा कर जल्द समाधान करायेंगे। संजय गुप्ता ने बताया कि योगी जी  के मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यापारियों की सुरक्षा ब्यवस्था बहुत मजबूत हुई है।इस मौके अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *