नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद थाना नारखी के क्षेत्र जलेसर रोड स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मैं बुधवार की देर शाम छेड़छाड़ को लेकर हुआ हंगामा गुरुवार को लोगों में चर्चा का विषय बना रहा
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मैं एमबीबीएस करने आई एक छात्रा के साथ बुधवार की देर शाम एक जूनियर डॉक्टर ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता कर दी यह मामला पलक झपकते ही गरमा गया विरोध करने पर मारपीट भी की गई जिसको लेकर अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई इधर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा भी पहुंच गई महाविद्यालय का हंगामा कहीं बाहर न जाए इसके मद्देनजर महाविद्यालय का गेट भी बंद करा दिया था तथा मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं लोगों का कहना है कि मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर प्राचार्य आखिर क्या छुपाना चाहती हैं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें महाविद्यालय में छात्रों के मध्य झगड़ा होने की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस बल भेज दिया गया था उन्होंने बताया छेड़छाड़ की कोई घटना की जानकारी उन्हें नहीं है यदि किसी छात्रा के साथ छेड़खानी हुई है तहरीर आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *