बालकिशन वर्मा

पिनाहट। गुरुवार को थाना बासौनी क्षेत्र में तैनात एक सब इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हो गए। सब इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ ने उन्हें फूल माला साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी। वही थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ ने उनके अच्छे कार्यकाल को लेकर उनके विदाई समारोह के दौरान उनकी भूर भूर प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना बासौनी में  तैनात उपनिरीक्षक यंगपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए ।उप निरीक्षक यंगपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आसपास के ग्रामीणों व स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए थाना परिसर पहुंच गए ।साथी पुलिस कर्मियों ने सब स्पेक्टर यंगपाल सिंह को साफा,माला पहनाकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी बासौनी दीपकचंद दीक्षित ने सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पेक्टर यंगपाल सिंह के सराहनीय कार्य व लोगों में अच्छा भाईचारा होने पर राधा कृष्ण की मूर्ति देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
वही इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र गौतम ,सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार अमित कुमार ,रणवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *