उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा चयनित 110 नायब तहसीलदारों को आज लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इसको लेकर लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इन 110 नायब तहसीलदारों में 15 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे। मिशन रोजगार के तहत इससे पहले भी कई विभागों में भर्तियां की गई हैं, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं।

सरकार का दावा है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। वर्ष 2017 तक यहां की बेरोजगारी दर 17 फीसद तक थी, जबकि आज चार फीसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *