अरबाज खान (Arbaaz Khan) का शो पिंच (Pinch) काफी पसंद किया जाता है. इस दौरान जहां सेलेब्स अपने बारे में बताते हैं, वहीं उनका सामना ट्रोलर्स के नेगेटिव कमेंट्स से भी करवाते हैं.

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों स्टार्स ने पहले उस वायरल वीडियो के बारे में बात की जिसमें रितेश और प्रीति जिंटा अवॉर्ड शो में मिल रहे थे और जेनेलिया उन्हें देख रही थीं.

इस वीडियो के बारे में बताते हुए जेनेलिया कहती हैं, मैं काफी समय के बाद अवॉर्ड शो में गई थी. तो थोड़ा अजीब लग रहा था. सबसे मिल रहे थे तो तभी प्रीति जिंटा आईं मैं उनसे मिली और फिर रितेश उनसे मिले. इस दौरान किसी फोटोग्राफर ने मेरे एक्सप्रेशन पर पूरा फोकस किया.

अब जैसा कि इस शो का फॉर्मेट है कि यहां आए सभी सेलेब्स को उनके खिलाफ किए नेगेटिव ट्वीट्स और कमेंट्स के बारे में बताया जाता है तो रितेश और जेनेलिया को भी एक कमेंट के बारे में बताया जिसमें एक्ट्रेस को वल्गर आंटी, बेशर्म और ओवर एक्टिंग करने वाली कहा. उसमें ये भी लिखा था कि आपको आपकी उम्र के हिसाब से ऐसा नहीं करना चाहिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *