नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर के यादव नगर चौराहे पर एक युवती को रात्रि में सड़क पर घूमता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूँछतांछ कर उसे महिला सिपाही के साथ थाने पहुंचा दिया।
गुरुवार की देर रात्रि समय लगभग 9:30 बजे एक युवती चौराहे पर संदिग्ध घूमती दिखाई दी। मोहल्ले के लोगों ने पूँछतांछ की तो वह सही जबाब नहीं दे रही थी। लोगों ने युवती की सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर युवती से पूँछतांछ की तो उसने अपना नाम शिवानी पुत्री पूरण वाल्मीक
निवासी फेस- 3 लवकुश स्कूल के पास नोयडा बताया। पुलिस ने यहाँ आने का कारण पूंछा तो उसने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ कर चली आयी। चौकी पुलिस ने युवती को महिला सिपाही के साथ थाने पहुंचा दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *