स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर मे 41 महा दानियों ने रक्तदान किया।शिविर में जिला युवा अधिकारी शैलेंद्र पाठक दिव्यांग होते हुए उ 35 वीं वार स्वयं रक्तदान किया और लोगों के प्रेरणास्रोत बने।

इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी भगवानदास ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया उन्होंने रक्त दाता का हौसला बढ़ाया और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।रक्तदान करने में मुख्य रूप से ए आरटीओ -बृजेश कुमार, आर आई- विवेक कुमार श्रुति पटेल, इंजीनियर राजेश वर्मा , प्रेरणा जैन, शिक्षक विनय कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों मे आरती,प्रियंका,धारवी , राहुल, विजय, ऋषि, निखिल, अजीत, व मोहिनी आदि ने रक्त दान देकर लोगों की जान बचाने का कार्य किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *