नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस एसओजी व सर्विलांस ने उड़ीसा से दिल्ली तस्करी कर ले जाया जा रहा 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अंतर राज्य तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गांजा तस्करी के बारे में पता चला था। एसओजी सरोला थाना नसीरपुर पुलिस ने फतेहपुर करखा रोड पर घेराबंदी कर 6 लोगों को पकड़ लिया।
वह चार पहिया वाहन में उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी में 50 किलो गांजा बरामद किया है।
*इनसेट*
*पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया*
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने संजय पुत्र योगेंद्र नगला भज्जा किशनी हाल निवासी महोली रोड मथुरा,अंकित पुत्र प्रेम सिंह जरमई दन्नाहार, सुशील पुत्र करन सिंह अलीगढ़,प्रदीप पुत्र आरएम सिंह साडू पुर निधौली कला एटा,जितेंद्र पुत्र रामप्रकाश व शिवम पुत्र विजय पाल निवासी कैथवा बेला औरैया इटावा बताया है।
*इनसेट*
*इन्होंने पकड़े तस्कर*
फ़िरोज़ाबाद। अंतर राज्यीय तस्करों को पकड़ने में एसओजी प्रभारी केके तिवारी उप निरीक्षक अजय सिंह उप निरीक्षक अरुण त्यागी सर्वलास हेड कांस्टेबल राम अवतार कांस्टेबल विजय कुमार प्रेम कुमार योगेश मानवेंद्र दिलीप रघुराज प्रवीण प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर चंद्र प्रताप सिंह उपनिरीक्षक हाकिम सिंह हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिपाही सत्यदेव आकाश ने अहम भूमिका निभाई।
*इनसेट*
*उड़ीसा से सस्ते में माल खरीद कर तस्करी करते हैं*
फ़िरोज़ाबाद। एसपी देहात डॉक्टर अखिलेश नारायण ने बताया पकड़े गए उड़ीसा से सस्ते में गांजा खरीद कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। इससे पहले यह लोग 6 बार माल सप्लाई कर चुके हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *