बालकिशन वर्मा

पिनाहट ।थाना पिढौरा क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला देख गांव का युवक घर में कूद गया ।और घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला ।जब महिला ने दुष्कर्म का विरोध किया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली ।जिस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। और परिजन जाग गए। परिजनों को अपनी ओर आता देख युवक दीवार फलांग कर भाग गया ।वही दबंग की धमकी से डरे सहमे  परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।  महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी ।पति आने के बाद महिला थाने पहुची। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना पिढौरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी 22 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है ।घर पर केवल बुजुर्ग सास और ससुर थे ।तब ही 28 सितंबर की रात्रि करीब 11 बजे गांव का ही अजमेर पुत्र मुकुट सिंह उम्र करीब 20 वर्ष घर में कूद गया ।महिला चारपाई पर अकेली सो रही थी। घर में महिला को अकेला पाकर दबंग युवक ने महिला को दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया ।और जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया ।जिसका महिला ने विरोध किया। और महिला रोने लगी। जिस पर युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली ।चीख-पुकार की आवाज सुन सास और ससुर  जाग गए ।परिजनों को अपनी ओर आता देख दबंग युवक दीवार फलांग कर भाग गया ।जब महिला अपने सास-ससुर को लेकर इसकी शिकायत करने थाने पहुंची। तो दबंग ने बीच रास्ते में ही उन्हें रोक लिया ।और थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया ।महिला ने पूरी घटना की जानकारी अहमदाबाद में रह रहे अपने पति को दी ।जिस पर पति गांव आया।और पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। और दुष्कर्म की तहरीर दी। वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव कौंध थाना पिढौरा निवासी अजमेर पुत्र मुकुट सिंह उम्र करीब 20 वर्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिढौरा प्रभु दयाल का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *