प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज शनिवार को श्रीमती गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंदनगर में दो अक्टूबर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय की वयोवृद्ध शिक्षिका एवं प्राइमरी हेड के द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ

 

जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक,गीत ,श्लोगन , रंगोली ,भाषण ,निबंध इत्यादि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। विद्यालय की एन सी सी कैडेट्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य अहिंसा के पथ पर अग्रसर होने का प्रण लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंकिता पांडेय के द्वारा हुआ एवं समारोह का समापन विद्यालय प्रधानाचार्या जी के उद्बोधन के साथ हुआ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *