जसवन्तनगर क्षेत्र में आज फिर से हुई दो मौत

जसवंतनगर। विचित्र बुखार के कहर ने आज फिर दो लोगों की जान ले लहै। गढ़ी जालिम गांव के एक 28 वर्षीय युवक की मौत हुई तो कोकावली गांव की एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दोनों ही मौतों का कारण उनके परिजनों ने डेंगू बुखार बताया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी जालिम गांव का 28 वर्षीय युवक राहुल यादव पुत्र रामवरन सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था और इटावा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। बीती रात उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ग्वालियर दिखाने ले जा रहे थे जहां पहुंचने से पहले ही राहुल की मौत हो गई। इस गांव में यह तीसरी मौत हुई है बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।
दूसरी ओर कोकावली गांव की 19 वर्षीय शिवानी पुत्री बेताल सिंह राजपूत को भी पिछले दो दिन पहले ही बुखार आया था अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाने के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बीती रात उसने दम तोड़ दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *