प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। मकरन्द नगर चौकी प्रभारी ने गांजा ले जा रहे दो युवकों की गिरफ्तार किया जिनके पास से साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया गया। दोनो युवक हरदोई जिले के रहने वाले हैं।
मकरन्द नगर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मकरन्द नगर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि कनपटियापुर गाँव के पास जनता भट्टा की ओर से कच्चे रास्ते से दो युवक शहर के ओर आ रहे है जिनके पास गांजा है। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों की घेर लिया।
मुरारी देवी मंदिर के पास दोनो को पुलिस ने रुकने के लिए कहा लेकिन दोनों युवक पोलिस को देख कर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर दोनो को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम सत्यम तिवारी पुत्र अनिल तिवारी 21 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना मल्लावां जीका हरदोई व दूसरे ने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र इंद्र पाल 19 वर्ष, कटरी महादेवा को गिरफ्तार किया गया। सत्यम तिवारी के पास ढाई किलो गांजा व अरुण कुमार के कब्जे से दो किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनो के खिलाफ एनडी पीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *