प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। छिबरामऊ में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब का लघु सिंचाई विभाग की ओर से जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण का काम कराया गया। जिसका लोकार्पण शनिवार को छिबरामऊ विधायक ने किया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छिबरामऊ में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब का जीर्णोद्वार और सौंदर्यीकरण का कार्य लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराया। यहां 16 लाख 49 हजार रूपए की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्वार कार्य का छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने गांधी जयंती के अवसर पर लोकार्पण किया। यहां उन्होंने कहा कि यह तालाब जल संचयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। क्षेत्र की जनता और पशु-पक्षियों को इससे बडी राहत मिलेगी।
इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के जेई नितिन तिवारी, बोरिंग टेक्निशियन प्रभात, विकास, प्रमोद, सहायक बोरिंग टेक्निशियन प्रीती यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *