रिपोर्ट शिवम कुुमार अस्थाना

सुरसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई मामलों में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस को अभियुक्त के पास से नगदी सहित एक अवैध तमंचा ,और एक लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।पकड़े गये अभियुक्त पर कई थानों में संगीन मुकदमें दर्ज है।

थानाध्यक्ष सुरसा अरविंद कुमार यादव ने बताया की देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी निवासी अभियुक्त लखन कंजड पुत्र राजेंद्र जो कि मुकदमा संख्या 65,142,155,181,120,156,180आदि आधा दर्जन से अधिक मांमलों में वांछित चल रहा था।जिसको सुरसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दबोच लिया । पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश अभियुक्त लखन के पास से पुलिस को 12500रूपये नगद एक अवैध तंमचा व दो कारतूस एक मानीटर,यूपीएस की बोर्ड व केबिल आदि बरामद किया गया है।पकड़े गए अभियुक्त लखन कंजड़ पर संडीला सुरसा और कछौना में चोरी सहित कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *