राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में खेलने की संभावना बनी हुई है.

संजू सैमसन ने कहा, ”हम अपने बल्लेबाजों की खूबियों को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. इतनी अच्छी बैटिंग लाइनअप होने के बावजूद हारने पर बेहद दुख होता है. हमें मालूम था कि अगर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो हम जीत दर्ज कर सकते हैं.”

संजू सैमसन ने अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”हमें काफी अच्छी शुरुआत मिली. आज हमारे सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया. शिवम ने मौका मिलने पर उम्दा प्रदर्शन किया. ”

संजू सैमसन ने दुबे की टीम में वापसी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ”दुबे की वापसी के बारे में पिछले दो-तीन मैचों से विचार किया जा रहा था. शिवम नेट पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और कल उसका दिन था.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *