साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य  और उनकी पत्नी सामंथा अक्किनेनी  ने शादी के 4 साल बाद तलाक लेने का फैसला कर लिया है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है.

सामंथा और नागा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा रहेगा. अक्किनेनी परिवार ने सेटलमेंट के तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपये सामंथा रूथ प्रभु को देने की पेशकश की थी. हालांकि, एक्ट्रेस ने कथित तौर पर यह कहते हुए कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया कि वह एक इंडिपेंडेंट महिला हैं और उन्हें इन पैसों की जरुरत नहीं है.

बीते दिन नागा चैतन्य और सामंथा ने फैंस के साथ अपने तलाक की पुष्टि की. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. सामंथा ने पोस्ट के जरिए कहा, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए. बहुत सोचने के बाद मैंने और चैतन्य ने अलग होने का फैसला लिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *