पश्चिम बंगाल और ओडिशा में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की भबानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर तो ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो चुका है।

चारों सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव हुआ था। पूरे देश की नजर बंगाल की भबानीपुर सीट पर है जहां ममता बनर्जी की किस्मत का फैसला होगा। ममता बनर्जी यहां जीतीं तो ही मुख्यमंत्री पद पर कायम रह सकेंगी। इस बार उनका मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से है।

भबानीपुर में 57.09 फीसदी मतदान हुआ, जबकि समसेरगंज में 79.92 फीसदी और जंगीपुर में 77.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। पिपिली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 78.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *