रिपोर्ट प्रेमश॑कर श्रीवास्तव
जिला मीडिया प्रभारी हरदोई
बिलग्राम/हरदोई -: आपको बताते चलें कि पूरा मामला जनपद हरदोई के कोतवाली बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जरसेनामऊ में सड़क के किनारे खड़े आपस में परवेज पुत्र जमालुद्दीन वह जान मोहम्मद पुत्र इशाक बातें कर रहे थे। दोनो लोगों को बिलग्राम की ओर से आ रही पिकअप UP 30 AT 5210 ने मारी जोरदार टक्कर।टक्कर लगने से मौके पर परवेज पुत्र जमालुद्दीन की मौत हो गई।और दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम मे भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान परवेज को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे जान मोहम्मद की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने पंचायत नामा भर कर अग्रिम कार्यवाही की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *