ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

 

औरैय जनपद औरैया में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अटसू मे राजकीय आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आट्सू चौकी के पास वना हुआ है जो औरैया जनपद मे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा मौजूद रहे। जिलाधिकारी द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया। उक्त मेले में 13 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में 700 से अधिक आईटीआई कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभा किया गया तथा कंपनियों द्वारा 43 प्रशिक्षार्थियों का मेले पर ही चयन कर लिया गया। चयनित प्रशिक्षार्थियों को चयन लेटर जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा बहुत अच्छी योजना लाई गई है, जिसमें आप सभी बहुत अधिक संख्या में भाग लें। रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार जी एम डी आई सी, उत्कर्ष चंद्र जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, अतुल सिंह तथा अन्य आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *