ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान चर्चा में बने हुए हैं। जहां लोग उन पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे किंग खान के समर्थन में भी उतर आए हैं। सुनील शेट्टी, सलमान खान, पूजा भट्ट के बाद अब पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने भी शाहरुख खान का सपोर्ट करते हुए आर्यन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए.

बता दें कि पूजा भट्ट ने भी बीते दिन शाहरुख खान के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखा था. पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख की हिम्मत बढ़ाते हुए लिखा था- मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, इसलिए नहीं क्योंकि आपको इसकी जरूरत है, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं चाहती हूं. यह भी गुजर जाएगा.

पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने ट्वीट किया कि- “वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलियाक्रूज, काश मैं यहां जा सकता था। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन मैंने किसी को नहीं देखा। इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या।। हद है।। सुप्रभात आपका दिन शानदार हो।। इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट किया था कि- शाहरुख मैं तुम्हारे साथ हूं, इसलिए नहीं की तुम्हें जरूरत है…यह वक्त भी बीत जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *