हरदोई: पुलिस की पहरेदारी को भेदकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर पहुंच गए। प्रियंका गांधी की रिहाई व किसानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर द्वितीय वाहिनी पीएसी ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठे हैं कांग्रेसी। रात में 02 बजे से हरदोई कांग्रेस के नेताओं को पुलिस द्वारा नजरबन्द कर दिया गया था,फिर भी पुलिस के मंसूबो पर पानी फेर सैकड़ों कार्यकर्ता सीतापुर पहुंचने में कामयाब हो गए।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी के साथ, प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज,  शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, जिला महासचिव शिवपाल वर्मा, जिला सचिव शिवपाल वर्मा, कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष राम औतार वर्मा, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र यादव, अभिषेक मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, दीपक राजवंशी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सीतापुर पहुंच गए।

जबकि जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला सचिव मंजू मित्रा, सण्डीला ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी, जिला सचिव ओमप्रकाश अर्कवंशी, सहित एक दर्जन कांग्रेस पदाधिकारियों को रात दो बजे से पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रखा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *