तरुण तिवारी बकेवर इटावा।
थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में नया नहर पुल पार चकरनगर रोड पर स्थित दुबे ईट भट्टा से अपने पति को दुकान पर बीते दिबस खाना देने आई महिला अचानक लापता हुई। पति के द्वारा खोजबीन करने पर न मिलने पर गुमसुदगी की तहरीर थाना पुलिस को दी।
इस सम्बंध में लखना नया नहर पुल पर दुबे भट्टा के समीप निवासी रामबीर सिंह पुत्र रामचन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी पारुल देबी 26 वर्ष बीते दिबस घर से दुकान पर खाना देने आई थी खाना देने के बाद वह घर पर बापस नहीं पहुंची जब शाम को घर पर दुकान बन्द करके गया तो उसकी काफी खोजबीन की रिश्तेदारों के फोन करके पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तो इस मामले की लिखित तहरीर थाना बकेवर पुलिस को दी। जिस पर थाना पुलिस के द्वारा गुमसुदगी दर्ज कराई गयी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *