ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

*औरैया*- लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गवाने वाले दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय रमन कश्यप के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग और उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की अनुरोध रजिस्टर्ड ऑल इंडिया पत्रकार एकता सहायता ट्रस्ट औरैया ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से किया है, ऑल इंडिया पत्रकार एकता सहायता ट्रस्ट कानपुर मंडल अध्यक्ष सोमपाल गौतम की ओर से भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री से लखीमपुर खीरी की घटना में पत्रकार रमन कश्यप की निधन घोर निंदा करते हुए कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की राज्य सरकार से मांग की गई है, 45 लाख रुपए और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का किया जाए ताकि उनके परिवार को भी सहारा बन सके, ऑल इंडिया पत्रकार एकता सहायता ट्रस्ट के पदाधिकारी कानपुर मंडल अध्यक्ष सोमपाल गौतम प्रदेश महासचिव रोशन लाल राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ध्रुव पोरवाल राजकिशोर पोरवाल दीपक अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *