(H.S.F. J.C.S) इटावा उ प्र को ऑल इंडिया ब्लड हेल्पलाइन संस्था की तरफ से नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया । अवार्ड राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में दिया गया ।
(H.S.F. J.C.S) की तरफ से कॉन्फ्रेंस में उपस्थित संस्था के प्रतिनिधि फैसल अंसारी एवं समीर रंगरेज़ को अवार्ड से सम्मानित किया गया । अवार्ड ह्यूमन शोशल फाउंडेशन के संस्थापक सचिन सिंगला गगन अरोड़ा , Adv गोपाल सिंह राजीव गोयल एवं कौशल ने दिया ।
(H.S.F. J.C.S) के प्रतिनिधि फैसल अंसारी ने बताया कि यह सम्मान हमारी पूरी टीम का सम्मान है जो समय समय पे मरीज के लिए दिन रात एक कर के ब्लड मुहिया करवाते हैं । जब भी जरूरतमंद लाचार को खून की जरूरत पड़ती है हमारी टीम सबसे आगे रहती है । करोना काल के भयानक माहौल में ब्लड बैंक में खून की बहुत कमी थी तब (H.S.F. J.C.S) टीम ने हर दिन अपनी जान जोखिम मैं डाल मरीजों की मदद की । टीम के सदस्यों की मेहनत और लोगों के मदद के लिए उत्साह ने कोरोना के डर को मार कर लोगों को ब्लड बैंक तक ले कर आए और किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने दिया । उन्होंने कहा कि उनकी टीम के बिना यह संभव नही था।

 

HSF टीम हनुमानगढ़ का इस मान – सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। और सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई।

टीम के सदस्यों ने Sachin Singla bhai ji, Gagan Arora bhai Kotkapura, Subodh Kumar O Positive, का धन्यवाद दिया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *