माधव संदेश/विवेक कुमार

बिछवा/मैनपुरी- जनपद में चारों तरफ संक्रामक रोगों ने अपने पैर पसार लिए हैं। गांव देवगंज में संक्रामक रोग न फैले इसके लिए ग्राम प्रधान ने स्वयं कमान संभाल कर गांव में चारों तरफ छिड़काव का कार्य संपन्न करा दिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घर घर जाकर छतों पर व कूलर में पानी भरा था सभी को निकलवा दिया। साथ ही गांव में जहां जहां जलभराव था। वहां भी जलभराव समाप्त करा दिया। नालियों में छिड़काव करा दिया। साथ ही गांव में जहां जानवर बांधे जाते हैं। वहां काफी गंदगी हो जाती है। वहां भी दवा का छिड़काव करा दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोतवाल शाक्य ने कहा कि गांव संक्रामक रोगों से बचा रहे। इसके लिए हम सब लोगों को प्रयास करना चाहिए। शाम को मच्छरदानी में ही जिससे डेंगू का मच्छर हम लोगों को ना काटे। प्रशासन की तरफ से जो व्यवस्थाएं हैं। उसका हम उसे पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी जो लोग खेतों की तरफ जाते हैं। वह पूरे कपड़े पहन कर जाएं साथ ही शाम को जानवरों के आसपास नीम की पत्ती का धुआ के साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इंडिया मारका नल का पानी का ही अधिकांश इस्तेमाल करें।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *