रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve bank of india) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई गवर्नर ने लगातार 8वीं बार ब्याज दरों में कोई स्थिर रखा है. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि इस तिमाही भी रेपो रेट 4 फीसदी पर स्थिर रहेंगे और रिवर्स रेपो रेट की दर 3.55 फीसदी पर बरकरार रहेगी.

आपको बता दें शक्तिकांता दास ने पॉलिसी के रुख को अकोमोडेटिव रखा है. आज RBI गवर्नर शक्तिकांता दार आज 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. कोरोना महामारी की वजह से रिजर्व बैंक का फोकस इस समय लगातार महंगाई और इकोनॉमिक ग्रोथ को कम करने पर है.

6 अक्टूबर को रिजर्व बैंक (Reserve bank of india) की मौद्रिक समीक्षा नीति (RBI Monetary Policy) की बैठक शुरू हुई थी, जिसके रिजल्ट आज यानी 8 अक्टूबर को जारी किए गए हैं. केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार मई, 2020 में रेपो दर (Repo Rate) में बदलाव किया था. मई महीने में आरबीआई ने रेपो रेट्स में 0.40 फीसदी की कटौती की थी, जिसके बाद रेपो रेट घटकर चार फीसदी हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *