बालकिशन वर्मा

पिनाहट।शुक्रवार को पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय राटौटी में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमें यूटा संगठन की ब्लॉक  कार्यकारिणी गठित की गई ।

शुक्रवार को  पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय राटौटी में यूनाइटेड टीचर्स एशोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे सर्व सहमति से पिनाहट ब्लॉक की यूटा संगठन की कार्यकारिणी गठित की गयी।जिसमे शिक्षक रामहरि गुर्जर को निर्विरोध अध्यक्ष , विकास चौधरी को मंत्री और रमेश भदौरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदौरिया ने शिक्षकों से उत्तम शिक्षा व बच्चों में नैतिक संस्कार डालने की अपील की ।विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष यूटा केशव दीक्षित ने चुनाव अधिकारी की हैसियत से पदाधिकारियों की घोषणा की। तथा शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को प्रदेश संगठन मंत्री यूटा यादवेंद्र शर्मा,जिलामंत्री राजीव वर्मा,अशोक जादौन, के के शर्मा ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अपरबल सिंह भदौरिया एवम संचालन नारायन हरी यादव ने किया।

इस अवसर पर डॉ अनुपम यादव, सुनील मिश्रा,महेंद्र परिहार, शिवकुमार तोमर, कीर्ति कुलश्रेष्ठ,सपना, निशा,ललिता,कल्पना, पूनम, यशपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, लवकुश यादव, राहुल कौशिक, मनोज,रिंकू,पंकज शर्मा,राजकुमार, मुकेश समाधिया, राम कुमार शर्मा,
महेश शर्मा अरविंद,रजत गुप्ता,राजीव पाराशर समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *