गुजरात के सूरत में बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. इतना ही नहीं बार बालाओं को तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करवा गया. इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने जमकर नोटों की बरसात भी की.

सूरत शहर की अठवालाइंस थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इनकी पहचान वायरल वीडियो के आधार पर की गई है. ये लोग खंडेरावपुरा इलाके में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए अपना बर्थडे मना रहे थे.

ये लोग ना सिर्फ बार बालाओं से डांस करवा रहे थे, बल्कि उन पर पैसे भी उड़ा रहे थे. इस दौरान किसी ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था.ऐसे में पुलिस ने अभी तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस बाकी लोगों की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *