टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है। आज इसका पहला वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है। इससे पहले चैनल ने जो प्रोमो शेयर किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस बार सलमान खान काफी गुस्से में हैं।

बिग बॉस के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट प्रतीक की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान, प्रतीक से कहते हैं कि विधि चाहती तो आपकी धज्जियां उड़ा सकती थी। दरअसल, प्रतीक ने बाथरूम के दरवाजे का लॉक तोड़ने की कोशिश की जिसमें विधि नहा रहीं थीं।

ये उस समय किया था जब विधि नहा रही थीं। प्रतीक की इस हरकत पर उन्हें घरवालों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी मगर प्रतीक को अपने किए का कोई अफसोस नहीं था। नहीं अब सलमान खान उनका क्लास लगाएंगे। वह कहते हैं कोई कह रहा था कि अगर मेरी मां या मेरी बहन बाथरूम में होती तब भी मैं ये करता गेम के लिए।

वहीं शो के पूर्व प्रतियोगी राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, बिग बॉस ओटीटी की नेहा भसीन और कई अन्य लोग नवरात्रि के अवसर पर घर में प्रवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *