16 शिकायतों में 03 का मौके पर निस्तारण।

टड़ियावां हरदोई — 09 अक्टूबर शनिवार के दिन जनपद के थाना कोतवाली टड़ियावां में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव एवं नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा ने क्षेत्र से आये नागरिकों की जन शिकायतों को सुना गया। समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें आई जिमसें एसपी श्री कुमार द्वारा 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके साथ ही एसपी द्वारा राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से गाँवों में हो रहे छूट पुट लड़ाई झगड़े व भूमि विवादों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हल्का प्रभारी, बीट प्रभारी व बीट आरक्षियों को गाँवों में अराजकतत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक कानून गो,लेखपाल सहित क्षेत्र से आये गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *