थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नगला धौकल गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रीति देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्वेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी नगला धौकल आज सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। उसी में समर का कनेक्शन था किसी कारण बस समर का करंट हेडपंप में करंट दौड़ने से महिला करंट की चपेट में आ गई जिससे वह नाक के वल वही मौके पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल प्रीति देवी को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान शाम के समय उसकी मौत हो गई महिला की मौत हो जाने से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। थाना चौबिया के एसआई मनोज कुमार ने महिला का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में थाना चौबिया के प्रभारी दरोगा लक्ष्मीनारायन ने बताया करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *