आरसीबी (RCB) की टीम के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) का अबतक का सफर अच्छा रहा है. टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और अब उसका लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है. आरसीबी की टीम सालों से खिताब जीतने के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है.

विराट ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा था, ‘यह मेरे लिए शानदार सफर रहा है. आरसीबी में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कप्तानी करना शानदार अनुभव रहा है. यह आसान फैसला नहीं था मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूं कि क्रिकेट से रिटायरमेंट तक मैं आरसीबी से ही खेलता रहूंगा.

विराट कोहली के फैसले के बाद से फैंस भी यह जानने के लिए बेताब है कि आरसीबी का अगला कप्तान कौन होगा. इस लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार और विराट के करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स का नाम है. उनका मानना है कि टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आरसीबी के नए कप्तान हो सकते हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *